मंत्री सखलेचा की राजस्थान के टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज संगठनों और उद्योगपतियों के साथ बैठक आज
भोपाल
मेवाड़ चेम्बर ऑफ़ कामर्स, सिंथेटिक वीविंग एशोसिएशन, राजस्थान उद्योग भारती और भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के साथ शनिवार 20 मार्च को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा मध्यप्रदेश में टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में निवेश की सम्भावनाओं पर एक बैठक को संबोधित करेंगे और निवेश सुनिश्चित करने का वातावरण बनाएंगे।
'होटल ग्लोरिया इन' में दोपहर 12 बजे से होने वाली इस बैठक में प्रदेश की उद्योग मित्र पालिसी और अनुकूल वातावरण से अवगत निवेशकों को अवगत करवाया जाएगा। मंत्री सखलेचा ने बताया कि मध्यप्रदेश में निर्बाध विद्युत उपलब्धता के साथ ही यहां बिजली की दर भी राजस्थान से 2 रुपये प्रति यूनिट कम भी है।
मंत्री सखलेचा प्रदेश में निवेश लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और कई निवेशक मध्यप्रदेश में टेक्सटाईल इण्डस्ट्री स्थापित करने में रूचि प्रदर्शित कर रहे हैं।

पाठको की राय